एम्स के भूमिपूजन पर सरकार का धन्यवाद

By: Jan 23rd, 2019 12:05 am

 बिलासपुर—जिला भाजपा ने एम्स में भूमि पूजन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार एवं  विधायक सुभाष ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, जीत राम कटवाल, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा का धन्यवाद किया है। जिलाध्यक्ष राकेश गौतम, ध्यान सिंह ठाकुर, राज कुमार कौंडल, इंद्र सिंह, कमला संधू, नवीन शर्मा, राम कुमार शर्मा, भीम चंदेल स्वदेश ठाकुर, अमर ठाकुर, सुदेश कुमारी, आशा ठाकुर, प्रोमिला चंदेल, ऊषा ठाकुर, बृज लाल ठाकुर, हंस राज ठाकुर, विकास, पुनीत, राकेश व सोनल शर्मा ने कहा कि बिलासपुर के लिए गर्व की बात है कि एम्स जैसा संस्थान बिलासपुर जिला को मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ सुर्खियों मेें बने रहने के लिए उल्टे सीधे बयान देती है। कांग्रेस ने जनता को हमेशा गुमराह किया है पर जनता अब सब जान चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App