किन्नौर में चार मकान स्वाह

By: Jan 28th, 2019 12:15 am

बटुरी में आधी रात को सुलगी लपटें, पौने दो करोड़ का नुकसान

  रिकांगपिओ —जनजातीय जिला किन्नौर के बटुरी गांव में चार मकान राख के ढेर में बदल गए। अग्निकांड में करीब एक करोड़ 70 लाख का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे चार मकानों में अचानक भयंकर आग लग गई, जिससे चार परिवारों आशियाने जल कर खाक हो गए, जिनमें राम बहादुर पुत्र चंद्र वीर के घर के नौ कमरे जल गए, जिसमें 60 लाख का नुकसान आंका गया है। वहीं, हीरा नंद पुत्र चंद्र वीर के घर के आठ कमरे जलने से 50 लाख का नुकसान,  महेंद्र सिंह पुत्र कुंदन लाल के घर के छह कमरे जलने से 25 लाख का नुकसान तथा गंगा देव पुत्र अमीरसुख के घर में आग से करीब 35 लाख का नुकसान हो गया। चारों पीडि़त परिवारों को प्रशासन की ओर से 10-10 हजार की राशि फौरी राहत के रूप में दी गई है। फिलहाल आग किस कारण लगी, इसकी जानकारी नहीं मिली पाई है पुलिस जांच में जुटी है। चार मकानों के अलावा साथ लगते घरों को भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। ये घर रूप लाल, मातवर सिंह, कृष्णा  देवी व सुनहरी लाल आदि के बताए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर रिकांगपिओ धनसुख दत्ता का कहना है कि पुलिस ने बटुरी में लगी आग के बारे में पीडि़तों व उनके आसपास के घरों में पूछताछ की है, लेकिन किसी को भी आग लगने का कारणों का पता नहीं है। घटना वाले दिन पूरे क्षेत्र में लाइट नहीं थी। इस लिए शार्ट सर्किट का कोई भी चांस नहीं है। पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App