‘खेलो इंडिया’ में हुनर दिखाने को तैयार हिमाचली 

By: Jan 6th, 2019 12:02 am

एथलेटिक्स में दौड़ेंगे स्पोर्ट्स होस्टल ऊना के अनकेश 

 ऊना —स्पोर्ट्स होस्टल ऊना का खिलाड़ी अनकेश चौधरी ‘खेलो इंडिया खेलो’ नेशनल यूथ गेम्स में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के चलते अनकेश चौधरी का चयन हुआ है। ‘खेलो इंडिया खेलो’ प्रतियोगिता नौ से 20 जनवरी तक पुणे में  होगी। इसमें एथलेटिक्स खिलाड़ी अनकेश दौड़ता हुआ नजर आएगा। बता दें कि राज्य खेल छात्रावास ऊना का यह खिलाड़ी अनकेश चौधरी नेशनल स्तर पर रिकार्ड बना चुका है। झारखंड के रांची में हुई जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। अनकेश चौधरी ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। एशियन गेम्स चयन के लिए भी अनकेश ने सीनियर ट्रायल में भाग लिया था, जिसमें अनकेश प्रदेश के इकलौते एथलीट था। अनकेश चौधरी कांगड़ा जिला से संबंध रखते हैं। अनकेश के पिता हंसराज राजस्व विभाग में कार्यरत हैं, वहीं माता सुमन लता गृहिणी हैं। जिला खेल अधिकारी एमपी भराडि़या, एथलेटिक्स कोच भागीरथ ने अनकेश चौधरी को बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App