टीएमसी में स्वाइन फ्लू ने ली महिला की जान

By: Jan 28th, 2019 12:15 am

 भोरंज —प्रदेश में स्वाइन लू से अब तक आठ लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। इसी कड़ी में डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में इस जानलेवा बीमारी से एक और महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सुमिता देवी पत्नी स्वर्गीय ऊधो राम निवासी बडैहर भोरंज के रूप में हुई है। सुमिता के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को उसकी माता की तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भोरंज ले जाया गया। वहां दो दिन उनका उपचार चलता रहा, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में डाक्टरों ने उन्हें टांडा रैफर कर दिया। यहां करवाए गए टेस्ट के दौरान सुमिता देवी को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। 25 जनवरी की रात उपचार के दौरान सुमिता देवी की मौत हो गई। सुमिता के दो लड़के और एक लड़की है। उधर, भोरंज अस्तपाल के बीएमओ डा. ललित कालिया ने बताया कि बडैहर में मृतक महिला सुमिता के घर पर डाक्टरों की टीम भेज दी गई थी। सभी सदस्यों को दवाई पिलाई गई है और उनके स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App