दो सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, छह घायल

By: Jan 8th, 2019 8:52 pm

शिमला- हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में आज दो अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये। पुलिस उपाधीक्षक चोपाल संतोष शर्मा ने बताया कि पहली दुर्घटना में नेरवा पुलिस थाना क्षेत्र में मोसालन नेरवा में सुबह दस बजे घटी जब एक आल्टो कार संतुलन बिगड़ने से एक गहरे खडड् में गिर गई जिसमें एक किशोरी की मौत हो गयी व चार अन्य लोग घायल हो गये। मृतक की शिनाख्त 18 वर्षीय तमन्ना के रूप में की गई है। घायलों में गोपाल (46), उनकी पत्नी कौशल्या (42) बेटियां स्मृति (15) और तक्षू (13) शामिल हैं। घायलों को चोपाल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना में इसी तरह आनंदपुर के निकट एक मारुति कार संतुलन खोने से खड्ड में गिर गई। इस दुर्घटना में भी एक लड़की की मौत हुई जबकि दो अन्य घायल हुए। घायलों को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गय है। इस घटना में पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App