पीडब्ल्यूडी-आईपीएच को 60 करोड़ बहे

By: Jan 25th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल में बर्फबारी जहां किसानों-बागबानों के लिए वरदान साबित हुई है। वहीं यह प्रदेश को करोड़ों के जख्म भी दे गई है। इस बर्फबारी से हिमाचल को अभी तक के आंकलन के अनुसार 60 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हो चुका है।  लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा चपत लगी है। आंकलन के तहत अभी तक पीडब्लयूडी को 55 करोड़ 55 लाख का नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा आईपीएच विभाग को भी काफी नुकसान हुआ है। बर्फबारी के चलते आईपीएच विभाग की कई पेयजल स्कीमें प्रभावित हुई है। इससे विभाग को 5 करोड़ से ज्यादा का नुकसान पहुंचा है।   कांगड़ा जोन में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। यहां 32 करोड़ 74 लाख की क्षति का आंकलन है। इसके अलावा शिमला में 10 करोड़ 96 लाख, मंडी  में भी 10 करोड़ 34 लाख के नुकसान की सूचना मिली है।   एनएच को हुई क्षति का आंकलन 1 करोड़ 90 लाख के करीब लगाया रहा है।  26 जनवरी तक  अधिकतर मागों को बहाल करने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में नुकसान का आंकड़ा और भी अधिक बढ़ सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App