बच्चों के लिए गाय का दूध लाभदायक

By: Jan 9th, 2019 12:03 am

हम सब गाय का दूध पीकर बड़े हुए हैं। पर हमने पहली बार यह कब पिया। कई माताएं अपने बच्चे का परिचय गाय के दूध से करवा देती हैं। पर सवाल यह उठता है कि  बच्चों को अपने पहले जन्मदिन से पहले गाय का दूध नहीं देना चाहिए। यह ऐसी चीज है जिससे सारे एक्सपर्ट सहमति रखते हैं। तब तक आपका बच्चा स्तनपान या फिर बच्चों के लिए बने खाने पर रह सकता है।

आपका बच्चा छह महीने का

आपका बच्चा छह महीने का हो जाए तो आप थोड़े से गाय के दूध का इस्तेमाल उसके खाना बनाने में कर सकती हैं।

गाय का दूध जरूरी पोषक तत्त्व का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह शरीर की ताकत को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और जिंक होते हैं, जो आपके बच्चे के समस्त विकास में मदद करते हैं।

गाय के दूध के मुख्य लाभ हैं हड्डी को मजबूत करता हैः

गाय के दूध में कैल्शियम भरपूर होता है। यह आपके बच्चे के दांत और हड्डियां मजबूत करता है। कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्त्व के ज्यादा मात्रा में होने से यह बच्चों में मांसपेशियों पर नियंत्रण और बच्चे की गतिविधि को बढ़ाता है।

इसमें काफी मात्रा में विटामिन होते हैंः

गाय के दूध में काफी मात्रा में विटामिन ए विटामिन डी और फास्फोरस होता है। यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। यह जीवन में बाद में उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक और कैंसर की संभावना को कम करता है।

विकास के लिए

आपके बच्चे को विकास के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। यह आप उसे गाय के दूध के माध्यम से दे सकते हैं। गाय के दूध में कार्बोहाइड्रेट भी होता है जो बच्चे को दिनभर चुस्त रखता है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App