बिना कुछ खाए जिंदा रह सकता है अनश्वर

By: Jan 3rd, 2019 12:05 am

प्रकृति ने करोड़ों तरह के जानवर इस दुनिया को दिए हैं। इनमे से कई जानवर तो ऐसे होते हैं, जिनके लक्षण के बारे में जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जीव की चर्चा हो रही है जिसमें कहा गया है कि ये बिना कुछ खाए-पीए रह सकता है। जानकारी के अनुसार इस जीव का नाम अनश्वर है। ये नाम वैज्ञानिकों ने उसे दिया है। इसके साथ ही कुछ वैज्ञानिकों ने इसे जल रिछ का नाम भी दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह जीव ब्रह्मांड के सभी खोजे गए ग्रहों पर आसानी से जीवित रह सकता है। इस जीव की सबसे बड़ी ये खासियत है कि यह बिना कुछ खाए-पीए भी पूरे 30 साल तक जिंदा रह सकता है। यह 150 डिग्री के तापमान में जिंदा रह सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App