भारत नगर कालोनी में युवक ने लगाया फंदा

By: Jan 22nd, 2019 12:01 am

पिंजौर। शहर की भारत नगर कालोनी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान विक्की (39 वर्ष) के रूप में हुई है। वह भारत कॉलोनी में काफी समय से रहता था और पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जानकारी अनुसार मृतक पेंटर था। शादीशुदा था। मृतक के दो बच्चे थे, जिसमें से एक की मौत कुछ समय पहले ब्रेन ट्यूमर से हो गई थी। कुछ समय पहले मृतक की पत्नी उसे छोड़ कर मायके चली गई थी। जिस कारण वह बहुत ही परेशान रहता था। घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला  है, जिसमें मानसिक परेशानी को आत्महत्या का कारण बताया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App