रिस्पा अंगूरी शराब के लिए प्रसिद्ध है

By: Jan 16th, 2019 12:04 am

किन्नौर में एक और लोकप्रिय गांव है, जो तहसील मुख्यालय मोरांग है तथा पुरबानी तथा रिस्पा गांव के मध्य स्थित है। स्थानीय बोली में ‘रि’ का अर्थ चिलगोजा है’ तथा ‘रंग’ का अर्थ है पर्वत की चोटी। एक दूसरा गांव रिस्पा अंगूरों, बागीचों और अंगूरों से बनाई गई शराब (अंगूरी) के लिए काफी प्रसिद्ध है…

गतांक से आगे …

रिस्पा

रिरांग किन्नौर में एक और लोकप्रिय गांव है, जो तहसील मुख्यालय मोरांग है तथा पुरबानी तथा रिस्पा गांव के मध्य स्थित है। स्थानीय बोली में ‘रि’ का अर्थ चिलगोजा है’ तथा ‘रंग’ का अर्थ है पर्वत की चोटी। एक दूसरा गांव रिस्पा अंगूरों , बागीचों और अंगूरों से बनाई गई शराब (अंगूरी) के लिए काफी प्रसिद्ध है।

सनावर

लॉरेंस स्कूल सनावर चंडीगढ़ के निकट निजी क्षेत्र में एक अनाश्रित सह-शिक्षा वाला आवासीय विद्यालय है। यह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में कसौली की पहाडि़यों में स्थित है। 1847 ई. में सर हेनरी लॉरेंस और उसकी पत्नी हेनोरिया द्वारा संस्थापित यह स्कूल एशिया के सबसे पुराने अवस्थित आवासीय विद्यालयों में से एक है। क्योंकि स्कूल सनावर में स्थित है इसलिए लोकप्रिय नाम से इसे सनावर भी कहते हैं। 1750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, 139 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ, चील, देवदार और नुकीली पत्तियों वाले सदाबहार वृक्षों  के घने जंगल में स्थित अपने स्थापना काल से ही चामत्कारिक प्राकृतिक सौंदर्य का एक अद्भुत स्थान यह स्कूल शिक्षा जगत में और मीडिया में भारत के आवसीय विद्यालयों में लगातार सर्वोत्तम आता रहा है। स्कूल का आदर्श वाक्य हैः ‘कभी हार मत मानो’। स्नावर चंडीगढ़ से गाड़ी में एक घंटे का रास्ता है और दिल्ली से छहः घंटे का। अधिकांश बच्चे नौ और दस वर्ष की आयु के बीच दाखिल किए जाते हैं। स्कूल के नाम से जिस पहाड़ी पर यह खड़ा है, उसका नाम सनावर रखा गया है। निकटतम रेलवे स्टेशन का विन्यास ‘सोनवारा’ किया  गया है।

रोहड़ू

यह शिमला से 120 किलोमीटर की दूरी पर है तथा मछली पकड़ने वालों के लिए स्वर्ग है। पब्बर नदी में मछली पकड़ने का कार्य होता है। रोहडू से चिड़गांव काफी निकट है और एक दर्शनीय स्थल है।

सरसा घाटी

यह घाटी कालका से लेकर नालागढ़ तक फैली हुई है। मुख्यतः इस घाटी में कई औद्योगिक केंद्र स्थित हैं, जिनके कारण इसें ‘औद्योगिक घाटी’ भी कहा जाता है। बद्दी, बरोटीवाला और नालगाढ़ आदि मुख्य औद्योगिक शहर हैं।

            -क्रमशः


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App