शिमला में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

By: Jan 27th, 2019 12:01 am

मनाली के बाद राजधानी में 14 तक पहुंचेंगी 30 गाडि़यां

शिमला  – मनाली के बाद अब शिमला में भी जल्द इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटड में शिमला के लिए बसें तैयार कर दी हैं, जो 14 फरवरी तक शिमला पहुंच जाएंगी। इसके पश्चात अन्य औपचारिकताएं पूरा होते ही राजधानी की सड़कों पर भी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। पथ परिवहन निगम के नौ सदस्यीय दल ने हाल ही में शिमला के लिए तैयार इलेक्ट्रिक बस का निरीक्षण किया है। यह ट्रायल सफल रहा। एचआरटीसी के सीजीएम एचके गुप्ता की अगवाई में गए अधिकारियों ने कंपनी को बस में कुछ बदलाव के निर्देश दिए हैं। इसमें 8-10 दिन का समय लगेगा। इसके बाद 14 फरवरी तक 30 बसें शिमला पहुंचने का दावा किया जा रहा है। निगम के सीजीएम एचके गुप्ता ने बताया कि 30 इलेक्ट्रिक बसें 14 फरवरी तक शिमला पहुंच जाएगी। बसों के शिमला पहुंचने पर जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर बसों को सड़कों पर चलाया जाएगा। शिमला शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। पहले चरण में शिमला के लिए 30 बसें आ रही हैं, जबकि दूसरे चरण में 20 बसें शिमला आएगी। ये बसें शहर के लोकल रूटों पर चलेंगी। इन बसों का संचालन 40 किलोमीटर के दायरे में किया जाएगा। ऐसे में इन बसों के संचालन के लिए रूट निर्धारण प्रक्रिया की आरंभ हो गई है।

शहर में चलेंगी 31 सीटर बसें

शिमला में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें नौ मीटर लंबी होंगी, जो 31 सीटर होंगी। मनाली में 25 सीटर बसें चल रही हैं, लेकिन मनाली में चलने वाली बसों के चार्जिंग में छह घंटे तक का समय लगता है, जबकि शिमला के लिए तैयार बसें आधे घंटे में फुल चार्ज हो जाएंगी। फुल चार्ज होने पर बस 200 किलोमीटर तक चलेगीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App