हिमाचल को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री का तोहफा, अंब-अंदौरा-दौलतपुर चौक रेल सेक्शन जनता को सौंपा।

By: Jan 15th, 2019 1:04 pm

हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के क्षेत्र में ऐतिहासिक पलों के बीच केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने सांसद अनुराग ठाकुर की मांग पूरी कर दी है। उन्होंने अंब-अंदौरा बाया देहरा-कांगड़ा देवी सर्किट के लिए प्रारंभिक सर्वे शीघ्र करवाने की घोषणा की है। उन्होंने डेरा बाबा रूद्रानंद हॉल्ट स्टेशन, मुस्लिक धार्मिक स्थल के लिए ओवरफुट ब्रिज, अंब-होशियारपुर के फाइनल सर्वे को भी मंजूरी प्रदान की है, जबकि ऊना-हमीरपुर रेल लिंक का कार्य जल्द ही शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अंब-अंदौरा व दौलतपुर चौक के मध्य नवनिर्मित रेल सेक्शन का लोकार्पण किया, जबकि ऊना व अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशनों पर प्रस्तावित नए फुट ओवर ब्रिज, ऊना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो के निर्माण, अंब-अंदौरा-दौलतपुर चौक रेल सैक्शन के विद्युतीकरण का शिलान्यास भी किया। रेल राज्य मंत्री का दौलतपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर अािद उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App