२६ जनवरी के तथ्य

By: Jan 23rd, 2019 12:05 am

1. भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ, लेकिन दिलचस्प तथ्य यह कि यह ‘इंडियन स्टैंडर्ड टाइम’ के अनुसार 10 बजकर 18 मिनट पर लागू हुआ था।

2. भारत को स्वाधीनता 15 अगस्त, 1947 को मिल चुकी थी, पर 1949 तक भारत के पास अपना कोई संविधान नहीं था। भारत ब्रिटिश कानूनों के अधीन ही चला सकता था।

3. पहले गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी, 1950 को राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हाल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इर्विन स्टेडियम में झंडा फहराया गया।

4. गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रपति भवन के पास रायसीना हिल्स से शुरू होती है। राजपथ से होते हुए यह इंडिया गेट तक जाती है। परेड का कुछ हिस्सा इंडिया गेट का खत्म हो जाता है जबकि झांकियां और सैन्य बल लाल किले तक जाते हैं।

5. भारत में गणतंत्र के लागू होने की तारीख 26 जनवरी, खास मकसद से रखी गई। 1930 से 26 जनवरी, भारत में पूर्ण स्वराज दिवस के तौर पर मनाया जा रहा था। इसलिए जब देश के गणतंत्र को लागू करने के लिए तारीख चुनने का वक्त आया, तो 26 जनवरी का दिन ही तय किया गया।

6. भारतीय संविधान की दो कापियां हिंदी में लिखी गई थीं। एक अंग्रेजी में । ये दोनों कापियां अब पार्लियामेंट हाउस की लाइब्रेरी में सुरक्षित रखी गई हैं।

7. भारतीय संविधान में सभी संशोधन 26 नवंबर, 1949 तक स्वीकार किए जा चुके थे। सदन के सभी 308 सदस्य 24 जनवरी, 1950 तक दस्तखत कर चुके थे। पर यह लागू 26 जनवरी, 1950 को ही हुआ था।

8 . राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार की शुरुआत 1957 से हुई। यह पुरस्कार 16 साल से कम उम्र के बच्चों को अलग-अलग क्षेत्र में बहादुरी के लिए दिया जाता है।

9. देश के कई अहम काम 26 जनवरी, के दिन ही किए जाते हैं। जैसे 26 जनवरी , 1965 को हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया गया था।

10. गणतंत्र दिवस के मौके पर अशोक चक्र और कीर्ति चक्र जैसे अहम सम्मान दिए जाते हैं। इसके बाद परेड की मार्च पास्ट होती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App