अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस कल

By: Feb 10th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस की पूर्व संध्या पर यानी 11 फरवरी को डाक्टरों ने मिर्गी के बारे में अधिक जागरूकता फैलाने और इसे कलंक के रूप में देखने की सोच को समाप्त करने का आह्वान किया है। सबसे आम तौर पर होने वाले न्यूरोलॉजिकल विकारों में से एक मिर्गी रोग के बारे में लोगों में जागरूकता बहुत ही कम है और इससे पीडि़त लोग अकसर उपहास और कलंक का शिकार होते हैं। भारत में लगभग  एक करोड़ दो लाख लोग मिर्गी से पीडि़त हैं। डा. चंद्रशेखर न्यूरोलॉजिस्ट यमुना नगर ने बताते हैं कि मिर्गी के रोगी सामान्य जीवन जी सकते हैं।  सैकड़ों लोग गलत जानकारी की वजह से पीड़ा झेलते हैं और सामाजिक रूप से बहिष्कृत व्याक्ति  के रूप में जीने को मजबूर हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App