आप की सपोर्ट रैली को बताया सफल

By: Feb 25th, 2019 12:01 am

पिंजौर। आम आदमी पार्टी हलका कालका संगठन मंत्री ने बताया कि चंडीगढ़ में हरमोहन धवन सपोर्ट रैली को जनता का भरपूर समर्थन मिला, जिसमें कालका से भी संगठन मंत्री प्रवीण हुड्डा के साथ काफी लोगों व पार्टी के पदाधिकारियों इस रैली में हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब से लोकसभा सांसद भगवंत मान, शत्रुघ्न सिन्हा व हरमोहन धवन को सुन ने के लिए करीब 25000 लोग इस रैली में आए थे। हुड्डा ने बताया कि चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल होने के बावजूद भी सेक्टर-25 चंडीगढ़ का रैली मैदान लोगों से भरा पड़ा था।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App