ऊना में ब्यूटी विद ब्रेन की परख

By: Feb 9th, 2019 12:07 am

‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2019’ के ऑडिशन में धमाल

ऊना -‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2019’ के लिए शुक्रवार को नंदा इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग ऊना में ऑडिशन हुए। ऑडिशन में भाग लेने के लिए ऊना जिला के अलावा कांगड़ा, व हमीरपुर की युवतियां भी पहुंचीं। ‘मिस हिमाचल’ ऑडिशन में नंदा इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग, आस्था इंस्टीच्यूट ईसपुर व स्टार ब्यूटीशन इंस्टीच्यूट ऊना की छात्राओं की भागीदारी अहम रही। कार्यक्रम में नंदा अस्पताल के एमडी डा. एसके नंदा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि आस्था इंस्टीच्यूट ईसपुर के एमडी आरएस राणा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। ऊना में ‘दिव्य हिमाचल’ के मंच पर 21 युवतियों ने खिताब के लिए दावेदारी जताई। होनहार प्रतिभागियों ने रैंप पर कमाल की कैटवॉक करके व निर्णायक मंडल के सवालों के बखूबी जवाब देकर सबका मन मोह लिया। कैटवॉक के दौरान कुछ युवतियां जहां जींस-टाप व वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं, वहीं कुछेक युवतियां पारंपरिक भारतीय लिबास साड़ी में शानदार लग रही थीं। निर्णायक मंडल में शामिल ‘मिस हिमाचल-2018’ फाइनलिस्ट डा. श्वेता कतनौरिया व मॉडल कविता ने प्रतिभागियों का हुनर परखा। इस अवसर पर नंदा अस्पताल ऊना की प्राचार्य अंजना कुमारी, स्टाफ सदस्य रेखा, रुचि, रिचा शर्मा, प्रियंका, अंजलि, जसलीन कौर के अलावा मिताली, जसवंत राय, प्यारो देवी, संजीव, रीना, सचिन, ईशिता, दलीपा राम सहित अन्य उपस्थित थे।

रैंप पर कमाल की कैटवॉक

जयसिंहपुर से काजल राणा, निशा राणा, अंब ऊना, रिया शर्मा कांगड़ा, इंदु ठाकुर ऊना, दीक्षा ऊना, महक सोहता ऊना, साक्षी शर्मा कोटलाकलां ऊना, श्रुति ठाकुर हमीरपुर, सोनिका शर्मा नुरपूर कांगड़ा, राधिका ऊना लठियाणी, रूखसर खान ऊना, अनामिका डंगोली ऊना, कंचन जलंग्रा ऊना, अंजलि चंबियाल फतेहपुर कांगड़ा, आरती सैणी आस्था, आस्था संस्थान ईसपुर से अनिता, रितु भट्टी, नेहा रानी, किरन लता, रानो देवी व दीक्षा ठाकुर ने ‘मिस हिमाचल-2019’ के खिताब के लिए ऑडिशन दिया।

‘दिव्य हिमाचल’ के प्रयास सराहे

मॉडलिंग में नाम कमाने की चाहवान छोटे से पहाड़ी प्रदेश की युवतियों के लिए ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ ने सराहनीय पहल की है। यह शब्द शुक्रवार को नंदा इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग ऊना में ‘मिस हिमाचल-2019’ के ऑडिशन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे  नंदा अस्पताल के एमडी डा. एसके नंदा ने कहे। उन्होंने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ प्रदेश की प्रतिभाओं को तराशने का सराहनीय काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवतियों को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

मॉडलिंग-कैटवॉक के दिए टिप्स

निर्णायक मंडल में शामिल मिस परफेक्ट बॉडी-2018 श्वेता कतनौरिया ने युवतियों का ऑडिशन लेकर उन्हें मॉडलिंग, कैटवॉक के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि ‘दिव्य हिमाचल’ प्रदेश की बालाओं को  राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने आई युवतियों को ‘फेमिना मिस इंडिया-2019’ में सीधी एंट्री मिलेगी। ‘मिस हिमाचल-2019’ ऑडिशन में निर्णायक मंडल में शामिल ‘मिस परफेक्ट बॉडी-2018 श्वेता कतनौरिया ने कहा कि मॉडलिंग व एक्टिंग एक चुनौतीपूर्ण करियर है। इसके लिए प्रतिभा के साथ आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। उन्होंने ‘दिव्य हिमाचल’ की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया ग्रुप प्रदेश की प्रतिभाओं को तराशकर मुकाम तक पहुंचा रहा है, जो सराहनीय है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App