एकतरफा प्रतिबंधों को कम किया जाए: नाइजीरिया

By: Feb 20th, 2019 10:31 am

एकतरफा प्रतिबंधों को कम किया जाए: नाइजीरिया

नाइजीरिया ने संयुक्त राष्ट्र से विकासशील देशों खिलाफ लगाए गए एकतरफा प्रतिबंधों को कम करने की अपील की है।संरा में नाइजीरिया के स्थायी प्रतिनिधि तिजानी मुहम्मद-बंदे ने संरा के चार्टर और संगठन की भूमिका को मजबूत करने को लेकर आयोजित विशेष समिति की बैठक में कहा कि एकतरफा प्रतिबंधों का प्रभाव संप्रभुता, समानता और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ जाता है और किसी भी संप्रभु राज्य पर प्रतिबंध हमेशा संरा चार्टर के प्रावधानों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगभग सभी प्रतिबंध अफ्रीकी संघ, 77 राष्ट्रों के समूह (जी-77), चीन और गुटनिरपेक्ष आंदोलन से जुड़े विकासशील देशों के खिलाफ लगाये गये हैं।उन्होंने कहा कि विवादों को निपटाने के अन्य सभी शांतिपूर्ण मार्ग समाप्त होने के बाद ही प्रतिबंधों को अंतिम उपाय के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App