कुछ लोगों को मेरे काम से ईर्ष्या

By: Feb 13th, 2019 12:01 am

कुरुक्षेत्र में स्वस्थ भारत अभियान’ कार्यक्रम में पीएम ने साधा विपक्ष पर निशाना

कुरुक्षेत्र -पीएम नरेंद्र मोदी ने परोक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों को उनके काम से ईर्ष्या हो रही हैं और ऐसे लोग लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। श्री मोदी ने देश के अनेक राज्यों से आई महिला सरपंचों और पंचों को ‘स्वस्थ भारत अभियान’ के तहत उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास कुछ लोगों के लिए वर्ष 1947 से शुरू होता है और सिर्फ यह एक ही परिवार तक है, लेकिन देश का सही इतिहास तो अब लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ भ्रष्ट  लोगों ने ‘महामिलावट’ वाला गठबंधन बनाया है और सारे भ्रष्टाचारी नेता इसमें शामिल है।  घोटालों में लिप्त नेताओं को जांच एजेंसियों के काम पसंद नहीं आ रहे हैं और अब उनके पसीने छूट गए हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App