कृषि को मिले प्राथमिकता

By: Feb 5th, 2019 12:04 am

राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

वर्ष 2019-20 के बजट में कृषि, मत्स्य पालन और लगभग हर गांव में छोटी-बड़ी दूध की डेयरी खोलने के लिए लोगों को विशेष पैकेज जारी किए जाएं, तो इससे प्रदेश सरकार को भी काफी कमाई हो सकती है। अगर प्रदेश में खेतीबाड़ी अच्छी होती है, ज्यादा से ज्यादा मत्स्य पालन केंद्र खुलते हैं और डेयरियां खोली जाती हैं, तो इससे प्रदेश से अनाज, मछली और दूध से बने उत्पादों का निर्यात होने से सरकार का खजाना भरेगा। फलों की पैदावार बढ़ाना और पर्यटन को बढ़ावा देना भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर डाल सकता है। हिमाचल खूबसूरत वादियों के लिए भी मशहूर है, इसलिए यहां पर छोटी-मोटी फिल्म इंडस्ट्री भी लगाई जा सकती हैं। इसके लिए भी बजट में कोई प्रावधान होना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App