खैर के 64 मोच्छे पकड़े

By: Feb 14th, 2019 12:08 am

देहरा गोपीपुर -लकड़ी  के तस्करों पर लगाम कसते हुए वन विभाग देहरा   को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग देहरा की टीम ने तस्करों के खिलाफ  बड़ी कार्रवाई करते हुए  कलोहा से अवैध  खैर की लकड़ी के 65 मोच्छे बरामद किए हैं। विभाग ने  अवैध लकड़ी ले जाने वाली जीप  को एवं इसके चालक निर्मल सिंह  निवासी अंब को भी कब्जे में लिया है। वन विभाग  के सूत्रों से इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार  रक्कड़ कलोहा के पास बुधवार  सुबह  नादौन-अंब नेशनल हाई-वे पर कलोहा में वन अधिकारी अजय कुमार की अगवाई में  वन विभाग की टीम जिसमंे पवन कुमार सहित अन्य वन कर्मी शामिल थे  ने नादौन की तरफ  से आ  रहे  इस जीप ट्राले को रोक तलाशी के दौरान अवैध लकड़ी बरामद की। वन विभाग मंडल अधिकारी राजकुमार  डोगरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग ने अवैध खैर की लकड़ी व वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App