घड़ी में 12 तक ही क्यों बजते हैं

By: Feb 20th, 2019 12:05 am

हम जानते हैं कि धरती अपनी धुरी पर 24 घंटे में पूरी तरह घूमती है। इस 24 घंटे को हम एक दिन कहते हैं। दिन को हमने 24 घंटों में बांटा। इन 24 में से आधे में दिन और आधे में रात होती है। इसलिए 12 घंटे की घड़ी होती है। दिन और रात को अंग्रेजी में एएम और पीएम लिखकर हम पहचानते हैं। यों 24 घंटे वाली घडि़यां भी होती हैं। रेलवे की घड़ी में तो 23 और 24 भी बजते हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App