घोटाले के खिलाफ धरने में शामिल होने का ऐलान

By: Feb 10th, 2019 12:01 am

पंचकूला। जिला पंचकूला विकास ट्रस्ट के संरक्षक मदन लाल बंसल, प्रधान विवेक सिंगला, महासचिव ललित अग्रवाल, सेक्टर-19 मार्किट एसोसिएशन प्रधान नरेश नांरग व व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री दर्शन बंसल ने संयुक्त जारी ब्यान में कहा कि नगर निगम की भ्रष्ट प्रणाली के खिलाफ  ढोल की पोल खोलने के लिए 12 फरवरी को सेक्टर- सात के मेन बाजार में जो संयुक्त धरना व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में दिया जाएगा। उस धरने में वे सभी भी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में अपनी बात कहने व रखने का सबसे बढि़या तरीका शांतिप्रिय धरना प्रदर्शन का होता है। नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ  हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा कोई भी कार्रवाई न करने के विरोध में व्यापार मंडल द्वारा धरना व प्रदर्शन किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App