परवाणू में गोलियां बरसाने वाले तीन धरे

By: Feb 13th, 2019 12:15 am

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को तलाश रही पुलिस, एक शातिर रिमांड पर

 परवाणू —परवाणू में सोमवार को कैंटर यूनियन विवाद मामले में पुलिस ने अमरनाथ गुट के तीन आरोपियों प्रमोद शर्मा निवासी धगड़, घनश्याम निवासी पिंजौर व शेर सिंह निवासी अंबोटा को गिरफ्तार कर लिया है।  शेर सिंह को परवाणू पुलिस ने कसौली कोर्ट में पेश किया , जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है, जबकि बाकी दो अन्य को परवाणू पुलिस बुधवार को कसौली कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के अनुसार सोमवार को अमरनाथ गुट के लोगों ने बावा गुट के एक कर्मचारी को डरा धमका कर  गोली चलाई थी। इसके बाद इसका विरोध करते हुए बावा गुट के लोगों ने कसौली चौक में चक्का जाम किया और फिर देर शाम करीब 6 बजे एक बार फिर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में अमरनाथ गुट की ओर से चौक में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हवाई फायरिंग करते हुए डंडे व पत्थरों से हमला किया। इसके बाद  पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी कैमरों से लिया फुटेज दहशत फैलाने के आरोप में और लोगों को गिरफ्तारी की पहचान के लिए पुलिस ने घटना के दूसरे दिन शहर में लगे जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।  मंगलवार को शिमला से फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए।

महिलाआें ने संभाला मोर्चा

अमरनाथ गुट की महिलाओं ने पुलिस थाने के गेट के सामने ही धरना प्रर्दशन दिया और प्रमोद शर्मा को छोड़ने की मांग कर रहे थे। इस दौरान देर रात तक नारेबाजी करते रहे।

एक जगह नही रहेंगे आरोपी

सूत्रों की मानें तो  पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों को एक जगह पर नहीं रखेगी। सभी आरोपियों की पुलिस बार-बार लोकेशन को बदलेगी, जिससे सभी को सुरक्षित रखा जाएं।

छावनी में तबदील हुआ शहर

दहशत फैलाने के बाद पुलिस ने भी अब अपनी पूरी तैयारी कर ली है। शहर में अतिरिक्त बटालियन बुला कर जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात किए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App