पाकिस्तान को ओछी हरकतों पर फटकारा

By: Feb 21st, 2019 12:04 am

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने पुलवामा में शहीद हुए जवानांे को दी श्रद्धाजंलि

कुल्लू –अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू कोर कमेटी की बैठक राज्य महामंत्री एनआर ठाकुर की अध्यक्षता  में संपन्न हुई। इस बैठक में पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी गई और दो मिनट का मौन भी रखा गया। एनआर ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में एनजीओ फेंडरेशन केंद्र सरकार के साथ खड़ा है तथा पाकिस्तान की ओछी हरकतों की कड़ी आलोचना करते हुए केंद्र सरकार से प्रदेश के कर्मचारी पाकिस्तान के खिलाफ  कार्रवाई की मांग करता है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि शिमला में भारत सरकार के राज्य विदेश मंत्री जनरल वीके सिंह के साथ कर्मचारी प्रतिनिधियों की संगोष्ठी काफी सफल रही है। इस संगोष्ठी में 200 कर्मचारी प्रतिनिधियों ने हिसा लिया। दो घंटे से भी ज्यादा चले सवाल-जबाव के सत्र में कर्मचारी प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से अपने मन की बात कही। राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल भी संगोष्ठी में उपस्थित थे। उन्होंने ने कहा कि संगोष्ठी में उठे सवालों, सुझावों और मागों पर जनरल वीके सिंह और डा. राजीव सहजल का रवैया सकारात्मक था। संगोष्ठी के अंत में महासंघ द्वारा तैयार किया गया एक मांग पत्र कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा जनरल वीके सिंह को सौंपा गया और इन मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के दृष्टि पत्र पर शामिल करने की भी बात कही गई। इन मुख्य भागों में पेंशन की बहाली, सामूहिक बीमा की लाभ राशि को 10 लाख तक बढ़ााना,  आठ लाख सालाना आय को टेक्स फ्री रखना, पूरे देश में सेवानिवृत्ति आयु एक समान हो तथा ठेका व आउटसोर्स पर कर्मचारी भर्ती बंद करके नियमित रोजगार देना और सभी राज्यों में कर्मचारी कल्याण बोडऱ्ो का गठन करना आदि शामिल है। ठाकुर ने महासंघ की गुटबंदी पर विराम लगाते  हुए कि कुछ छुटभैया नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरल और स्वच्छ छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे है तथा उन्हें अपने विशेष गुट को समर्थन की बात कह रहे है, लेकिन ये सत्य प्रदेश का कर्मचारी  नेता वही बनेगा जिसके साथ कर्मचारी है। इन छुटभैया नेता की ब्यानबाजी से प्रदेश के कर्मचारी कोई इतफाक नही रखता है।  बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष आशु गोयल, महामंत्री यशवंत ठाकुर, उप प्रधान चमन ठाकुर, सह सचिव संजीव चंदेल, कुल्लू संघ के प्रधान संजीव भारद्वाज,  प्रधान सुनील देव, कार्यालय सचिव तेजा सिंह तथा पूर्व राज्य अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App