मंत्रिमंडल की बैठक 25 को, होंगे कई अहम फैसले

By: Feb 21st, 2019 12:01 am

शिमला – राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 25 फरवरी को होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश सरकार अहम फैसले कर सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सामान्य वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण में क्राइटेरिया तय करने पर भी कैबिनेट में निर्णय हो सकता है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों में खाली पदों को भरने के लिए भी कैबिनेट में फैसला हो सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App