मिल्खा सिंह ने नवाजा बिलासपुर का गायक

By: Feb 6th, 2019 12:04 am

बिलासपुर -संगीत क्षेत्र में किशोर दा के नाम से मशहूर बिलासपुर से ताल्लुक रखने वाले सुप्रसिद्ध गायक कलाकार राजेश बबलू की सुरीली आवाज से बेहद प्रभावित हुए पद्मश्री मिल्खा सिंह ने उनका मान बढ़ाया है। पिछले दिन चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य समारोह में राजेश बबलू को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ के 50वें स्थापना दिवस का जहां पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल चंडीगढ़ द्वारा भव्य आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पद्मश्री मिल्खा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान हालांकि काफी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, लेकिन हिमाचल का प्रतिनिधित्व बिलासपुर जिला से ताल्लुक रखने वाले राजेश कुमार बबलू ने बड़े सुरीले अंदाज किया। बबलू की गायकी ने इस कार्यक्रम में अमिट छाप छोड़ी। राजेश कुमार ने यहां किशोर कुमार के सुरीले गानों को उन्हीं के अंदाज में प्रस्तुत किया। उन्होंने पंजाबी गानों के साथ हिमाचल लोक गीतों की खुशबू भी खूब बिखेरी। बिलासपुर पहुंचे राजेश बबलू ने बताया कि उनके जीवन का यह सबसे सुखद क्षण था जब पद्मश्री मिल्खा सिंह ने उन्हें न सिर्फ अपने पास बुलाकर पीठ थपथपाई बल्कि स्मृति चिन्ह देकर इन पलों को यादगार बना दिया। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए एक सपने जैसा अनुभव रहा। वहीं, बिलासपुर नगर से संबंध रखने वाले सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेट हमीद खान ने बताया कि 92 वर्षीय पद्मश्री मिल्खा सिंह ने उन्हें स्वस्थ्य जीवन जीने के बहुमूल्य टिप्स दिए तथा सदैव खुश व स्वस्थ्य रहने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गायक राजेश बबलू की गायकी ने चंडीगढ़ में सीआरपीएफ के कार्यक्रम में खूब समां बांधा तथा कार्यक्रम को यादगार बनाया। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में जन्में राजेश कुमार बबलू हिमाचल प्रदेश के अधिकांश सांस्कृतिक मंचों पर अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके हैं। इसके अलावा भजन गायकी तथा धार्मिक समागमों में राजेश बबलू का नाम शिद्दत से लिया जाता है। सोशिल मीडिया के इस दौर में यू-ट्यूब पर राजेश कुमार बबलू की लाखों की संख्या में प्रशंसकों की अपनी जमात है। मईया तेरा शेर बड़ा है निराला और फुटबाल खेले लांगुरिया इत्यादि गीतों ने इन दिनों देश दुनिया मंे खूब धमाल मचा रखी है। सोशल मीडिया पर इन गीतों को हजारों नहीं बल्कि लाखों लाइक्स मिले हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App