यूटी में इंडस्ट्रियल पॉलिसी को मंजूरी

By: Feb 28th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़  – यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अनुमति के बाद इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2015 को मंजूरी दे दी है। प्रशासन की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस पोलिसी के तहत उन सभी मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी को मंजूरी मिल गई है, जिन पर चंडीगढ़ पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को आपत्ति नहीं है। इसके तहत इंडस्ट्रियल एरिया में सभी तरह की आईटी एक्टिविटीज को हरी झंडी मिल गई हैं। उद्यमियों ने इस निर्णय पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि करीब 35 साल बाद तमाम वॉयलेशन खत्म होने की अनुमति मिली है। अब सिटी में इंडस्ट्रीज का विकास तेजी से होगा। चार फरवरी को एडवाइजर की पहल पर प्रशासक से अनुमति मिलने के बाद इंडस्ट्रियल को जरूरत के मुताबिक नीड बेस्ड चेंजिज को मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन सोमवार को उद्यमियों की मौजूदगी में इसका नोटिफिकेशन जारी भी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन मिलने के बाद उद्यमियों में खुशी की लहर है। अब इंडस्ट्रियल एरिया में आफिस-कम-डिस्प्ले ब्लॉक को वर्कशॉप के साथ इंटर चेंज किया जा सकता है। इंडस्ट्री इसकी काफी समय से जरूरत महसूस कर रही थी। बशर्ते इसमें बिल्डिंग बॉयलॉज और फायर नार्म्स का ख्याल रखा जाए। इंडस्ट्रियल पोलिसी-2015 लागू होने के बाद इंडस्ट्री के भीतर बने साइकिल स्टैंड को रॉ मैटीरियल की स्टोरेज व अन्य इंडस्ट्रियल से संबंधित कामों के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है। इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी की घटनाओं को देखते हुए बेहड़े को पॉली कारबोनेट शीट्स कवर करने के साथ स्टोरेज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App