रोमित ठाकुर को चुना अध्यक्ष

By: Feb 2nd, 2019 12:05 am

सोलन—संयुक्त व्यापार मंडल जिला सोलन की कार्यकारिणी का गठन वन विभाग के विश्राम गृह कुमारहट्टी  में किया गया। इस कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष सर्वसम्मति से जिला सोलन की संयुक्त व्यापार मंडल का अध्यक्ष रोमित ठाकुर, उपाध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी आशीष अत्री, सचिव कृष्ण दत्त, नरेंद्र कुमार, कपिल ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य हेमराज, राजीव शर्मा व महिला अध्यक्ष रमा ठाकुर, उपाध्यक्ष सराला बंसल, महामंत्री कृष्णा शर्मा, कोषाध्यक्ष कुसुम लता, मीडिया प्रभारी मीरा, मुख्य सलाहकार बबीता, सचिव अनिता ठाकुर, रीना, सुमित्रा, कार्यकारिणी सदस्य रीता, सचिव सुमन, शकुंतला, राधा, युवा कमान जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष  केशव, महामंत्री हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेम, महासचिव जय प्रकाश राठौर, सचिव राम दास, मदन, अनिल वर्मा, सलाहकार मोनू ठाकुर, मीडिया प्रभारी जितेंद्र, कार्यक्रारिणी सदस्य जितेंद्र, नंद राम को नियुुक्त किया गया। इस दौरान संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश ने हिमाचल प्रदेश के आठ जिला के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। जिसमें विजेंद्र नेगी (किन्नौर), जगमोहन (शिमला), तारादत्त (सिरमौर), प्रमोद वर्मा (ऊना), कुबेर जमेवाल (कुल्लू), अमर सिंह (लाहौल स्फीति), संजीव महाजन (चंबा) को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही इन सभी जिला के अध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए कि वह सभी अपने-अपने जिला में कार्यकारिणी का गठन करें व व्यापारियों की समस्याओं से प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत करवाएं, ताकि प्रदेश के व्यापारियों की हर समस्या को सरकार के समक्ष रखा जा सके ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App