लोकसभा चुनावों से पहले होगी युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति

By: Feb 13th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति हो जाएगी। नया अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारों में होड़ मच गई है। पिछले सप्ताह ही हाई कमान की ओर से वरिंद्र ठाकुर को अध्यक्ष पद से हटाया है। ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है। इसलिए अब नए अध्यक्ष के नाम पर मंथन चल रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव न करवाकर हाई कमान उपाध्यक्षों में से ही नियुक्ति करने जा रहा है। ऐसे में नए अध्यक्ष पद के लिए लव कुमार और प्रीति केसरी दौड़ में सबसे आगे हैं। युवा कांग्रेस के कुल चार उपाध्यक्ष हैं। संजीव बिडला और नितिन राज चौहान भी इस समय उपाध्यक्ष हैं। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए वरिंद्र ठाकुर सहित बाकी अन्य उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App