सीएम ने नई घोषणाएं कीं तो तकलीफ क्यों

By: Feb 13th, 2019 12:15 am

शिमला —बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष को करारा जवाब देते हुए सत्तापक्ष के विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल के बजट में नई स्कीमों की घोषणा की। यहां तक कि नेशनल हाई-वे के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट में नई घोषणाएं की हैं, तो विपक्ष को तकलीफ क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर 16 स्कीमों की घोषणाएं वीरभद्र सिंह ने भी की थीं। उन्होंने कर्ज को लेकर भी कांग्रेस को घेरा और कहा कि वर्ष 2003 में प्रदेश पर 13209 करोड़ रुपए का कर्ज था और कांग्रेस सरकार के जाते-जाते यह कर्ज 47,909 करोड़ तक पहुंच गया। कर्ज लेने की बीमारी कांग्रेस सरकार को थी और सबसे ज्यादा कर्ज भी कांग्रेस ने ही प्रदेश पर डाला है। अपने बजट में जो फिल्म जयराम ठाकुर ने दिखाई है, वह यकीनन हिट होगी, क्योंकि इसमें भाजपा विधायकों से पूछकर योजनाएं घोषित हुई हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App