हफ्ते का खास दिन  

By: Feb 20th, 2019 12:05 am

संजय लीला भंसाली

जन्मदिवस

24 फरवरी, 1963

24 फरवरी, 1963 को मुंबई में जन्मे संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरुआत विदु विनोद चोपड़ा के सहायक के तौर पर की। भंसाली ने विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘परिंदा’ और ‘1942 लव स्टोरी’ और ‘करीब’ में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। बतौर स्वतंत्र निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘खामोशी’ से की। इस फिल्म में नाना पाटेकर, सलमान खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यूं तो फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन संजय लीला भंसाली ने अपने बेहतरीन निर्देशन के जरिए दर्शकों के साथ ही समीक्षकों का भी दिल जीत लिया। वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ संजय लीला भंसाली के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई।  इस फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने सलमान खान का चुनाव किया। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली को सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली ने शरतचंद्र के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘देवदास’ का निर्देशन किया। इस फिल्म में शाहरुख खान ने देवदास की भूमिका निभाई। ‘देवदास’ में शाहरुख खान के अलावा ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिकाएं थीं। इस फिल्म के लिए भंसाली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया। उनकी दूसरी फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ प्रेम त्रिकोण पर आधारित थी जिसमें ऐश्वर्या रॉय, सलमान खान, अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने भंसाली को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने का काम किया और इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपने निर्देशन क्षमता की काबिलियत दिखाई। फिल्म काफी सफल हुई और इसने कई पुरस्कार भी जीते। उनकी अगली फिल्म ‘देवदास’ जिसमें शाहरूख खान, ऐश्वर्या रॉय और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे, 2002 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। भारत की तरफ से यह फिल्म बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के अकेडमी अवार्ड के लिए गई। टाइम मैग्जीन ने इसे दशक की 10 बेहतरीन फिल्मों में आठवें स्थान पर रखा। इसके बाद आई अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की ‘ब्लैक’ टाइम के यूरोप संस्करण में 2005 की 10 बेहतरीन फिल्मों में पांचवे स्थान पर रही। इसके बाद आई फिल्म ‘सांवरिया’  कोई खास कमाल नहीं कर सकी। 2006 में भंसाली ने छोटे पर्दे पर दस्तक दी और फराह खान और शिल्पा शेट्टी के साथ रियलटी टीवी शो ‘झलक दिखला जा’ में जज की भूमिका में दिखाई दिए। वे अपने काम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के आलोचकों से तारीफें बटोर चुके हैं। वे ‘इंडियन म्यूजिक टैलेंट शो’ एक्स फैक्टर के पहले सीजन में जज भी रह चुके हैं।

प्रसिद्ध फिल्में

खामोशी, द म्यूजिकल, हम दिल दे चुके सनम ,देवदास, ब्लैक, सांवरिया, गुजारिश, गोलियों की रासलीला रामलीला।

टेलीविजन पर निर्माता के रूप में उन्होंनें रस्वतीचंद्र को प्रोड्यूस किया तो वहीं 2008 में स्टेज ओपेरा पद्मावती के वे निर्देशक भी रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App