हिमाचल को 208 करोड़ के जख्म दे गईं सर्दियां

By: Feb 14th, 2019 12:15 am

शिमला  – हिमाचल को विंटर सीजन गहरे जख्म दे गया है। आकलन के तहत विंटर सीजन में अब तक प्रदेश में 208 करोड़ 14 लाख रुपए का नुक्सान हो चुका है। लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक 154 करोड़ 72 लाख की चपत लगी है। इसके अलावा आईपीएच विभाग को 26 करोड़ 76 लाख और बिजली बोर्ड  को 26 करोड़ 66 लाख के नुक्सान का आकलन किया गया है। जानकारी के तहत राज्य में अब भी 241 सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध पड़ी हैं। विभाग का दावा है कि 241 सड़कों में से 30 सड़कें 12 घंटे में बहाल हो जाएंगी। 39 सड़कें गुरुवार तक और 172 सड़कें 16 फरवरी तक यातायात के लिए सुचारू हो जाएगी। जानकारी के तहत अब तक मंडी जोन में सबसे अधिक सड़कें बंद हैं। मंडी जोन में 153 सड़कें अवरुद्ध हैं। शिमला में 45 और कांगड़ा में 41 और दो नेशनल हाई-वे बंद हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App