हम उम्मीद करें कि इस चुनाव के बाद देश में एक ऐसी मजबूत और प्रभावी सरकार का गठन होना जरूरी है जिसके द्वारा प्रवासियों के साथ स्नेह व सहभागिता के नए अध्याय लिखे जा सकेंगे। साथ ही प्रवासी भारतीय अपने ज्ञान व कौशल की शक्ति से भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने, वर्ष 2027 तक भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में भू

साथ जीने मरने की कसमें और गीत तो आज तक कई गायकों ने अनेक फि ल्मो में गाए हैं, लेकिन टीहरा क्षेत्र के कोट गांव के एक दंपति की एक दिन ही हुई मौत ने इसे कसम और गीत के बजाय हकीक त में ही बदल दिया। कोट गांव की कमला देवी पत्नी पूर्ण चंद पठानिया (पूर्व सैनिक), गत दिनों अपने घर में सुबह उठने के बाद बिलकुल ठीक थीं। हालांकि उनके पति कुछ समय से अस्वस्थ थे और उस दिन भी उन्हें सांस लेने में कुछ तकलीफ हो रही थी। उनका बेटा सुरेश कुमार पिंकू इलाके के रिटायर्ड डाक्टर

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा रविवार को चुनाव प्रचार के चलते जयसिंहपुर तिनबड़ और पंचरुखी के एकदिवसीय दौर पर पहुंचे। आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा संकुचित विचारधारा के लिए देश और राज्यों में लकीरें खींच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में एक साल में दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज बेरोजगारी रिकार्ड पर है। अकेले केंद्र मे 30 लाख सरकारी पद् खाली

रविवार को सैंकड़ों कामगार नेता राज कुमार के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी ज्वाइन करने वाले इन प्रवासियों ने अपनी पीड़ा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के समक्ष रखी। इन्होंने कहा कि पंजाब प्रांत और यूपी-बिहार के लोगों को लेकर जो विवादित बयान आया है, वह चिंताजनक है। पंजाब के बाद चंडीगढ़ सहित अन्य जगहों से इस तरह की बयानबाजी से माहौल खराब होगा। इन्होंने अपने साथियों से अपील कि इस तरह के नेताओं की डंडे से मालिश और मतदान के दौरान इनके खिलाफ वोट से चोट का मौका अभी उनके हाथ में है।

चंडीगढ़ रेजिडेंट एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित ‘नो योर कैंडिडेट’ कार्यक्रम में दोनों उम्मीदवारों के साथ शहर निवासियों के ज्वलंत मुद्दों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव लड़ रहे मुख्य उम्मीदवार भाजपा के संजय टंडन और इंडिया गठबंधन के मनीष तिवारी बारी-बारी से कार्यक्रम में रू-ब-रू हुए। प्रोग्राम में शामिल लोगों ने दोनों उम्मीदवारों को शहर के निवासियों के चार नंबर मांगों के बारे में सवाल जवाब किए। क्राफर्ड के पदाधिकारी में चेयरमैन हि

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने रविवार को शोपियां और पहलगाम में आतंकी हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि इन हमलों के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दी गई है। लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले बारामूला में आतंकवादियों ने शनिवार रात कश्मीर में दो स्थानों पर हमले किए, जिसमें शोपियां में एक पूर्व सरपंच की हत्या कर दी और अनंतनाग में राजस्थान के एक पर्यटक जोड़े को घायल कर दिया था।

जोगिंद्रनगर के धावक सावन बरवाल के हौसले बुलंद हैं। सावन ने ओडिशा में राष्ट्रीय एथलेटिक्स के बाद इंग्लैंड में भी 5000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का डंका बजाया है। हालांकि सावन इंग्लैंड ओलंपिक गेम्स की तैयारी के लिए गए थे। रिलायंस द्वारा स्पांसर सावन बरवाल विदेशी खेल सुविधा साइंस ऑफ स्पोर्ट ट्रेंगिग सहित अन्य तकनीकी विदेशी कोच द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।

‘चीनी-रूसी भाई-भाई’ के नारे एक बार फिर गूंजने लगे हैं, तो क्या ‘हिंदी-रूसी भाई-भाई’ के परंपरागत और दोस्ती के नारों पर पुनर्विचार करना चाहिए? यह सवाल अहम और अनिवार्य है, क्योंकि रूस भारत का दशकों पुराना और आजमाया हुआ ‘रणनीतिक मित्र’ है और चीन हमारा घोषित दुश्मन है। यदि ‘दुश्मन’ जैसा कड़ा शब्द छोड़ दिया जाए, तो चीन हमारा कट्टर प्रतिद्वंद्वी है। घुसपैठि

चुनाव की आंखें जो देख रही हैं, उससे भिन्न हैं हमारे जहां। छोटे से हिमाचल में समाज ने बड़े ही गोपनीय अंदाज से बड़े-बड़े साम्राज्य बना लिए हैं। ये साम्राज्य कानून व्यवस्था से बेफिक्र, प्रशासनिक चौकसी से दूर और सियासी प्रणाली से गलबहियां करते मिल जाएंगे, फिर भी कसूर सिर्फ मतदाता का है जो वर्षों से लोकतांत्रिक देश में आंखें फाड़ कर खुद को देखने में असफल हो रहा है। हमें कोफ्त नहीं कि पहाड़ कट कर मैदान हो गया, हमें दुख नहीं कि हमारी अपनी नदी सूख गई। हम विकास की चिलमन