आर्थोस्कोपिक से कंधे के दर्द का इलाज संभव

By: Mar 1st, 2019 12:02 am

जालंधर – केयर मैक्स सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. स्वप्निल शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान लोगों को कंधे के दर्द के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजकल की व्यस्त जीवनशैली में कंधे का दर्द एक आम समस्या बनती जा रही है। इस संबंध में अमरीकी जनगणना ब्यूरो के इंटरनेशनल डाटा बेस के अनुसार भारत में 65 प्रतिशत लोगों में कंधे के दर्द की समस्या देखी जाती है। इसके अलावा मांसपेशियों का कंधे की हड्डियों के बीच में फंसना भी कधे की एक अन्य समस्या है।  उन्होंने कहा कि कंधे के दर्द का सही इलाज तभी संभव है, जब हम इसके सही कारणों को समझ सकें। समस्या बढ़ जाए तो सर्जरी ही एक मात्र रास्ता बचता है। आजकल कंधे की बीमारियों में आयोस्कोपी दूरबीन से सर्जरी बहुत आसान हो गई है। इसमें छोटे से छेद से सर्जरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में, बैंकार्ट की मरम्मत जैसी ऑर्थोस्कोपिक प्रक्रियाओं का उपयोग फटे लैब्रम की मरम्मत और कैप्सुलर शिथिलता को कम करने के लिए किया गया है। आर्थोस्कोपिक तकनीक लगभग 80 प्रतिशत सफल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App