इनेलो के विधायक का जन्मदिन मनाया

By: Mar 5th, 2019 12:01 am

पिंजौर। कालका शहर में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी से कालका हलके से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी का जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर इंडियन नेशनल लोक दल पार्टी के कार्यकर्ता रामकरण चौधरी सूचा राम सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कि हरियाणा का विकास चाहती है और आज जो बुजुर्गों का सम्मान बुढ़ापा पेंशन दी जा रही है, वह एकमात्र केबल ताऊ देवीलाल द्वारा दी गई योजना है, जो आज पूरे देश में चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इंडियन नेशनल लोक दल पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश का विकास होगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है तथा पार्टी हरियाणा में भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोग विपक्षी दलों के बहकावे में न आएं। इस मौके पर कई कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App