इस बार घटे संवदेनशील पोलिंग बूथ

By: Mar 14th, 2019 12:01 am

कांगड़ा, ऊना, सिरमौर में संख्या ज्यादा, पुख्ता होंगे सुरक्षा के इंतजाम

शिमला – हिमाचल बेशक शांत राज्य है और यहां पर चुनावों के दौरान  कोई हिंसक वारदात भी नहीं होती, फिर भी यहां संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। हालांकि इनकी संख्या में पिछले चुनावों की अपेक्षा कमी आई है, परंतु अभी भी यहां पर 1317 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जो कि संवेदनशील व अति संवेदनशील हैं। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान यहां पर 1382 और वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान यहां पर 1343 संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र थे। चुनाव विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार कांगड़ा, ऊना व सिरमौर जिला में ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या अधिक है। चुनाव विभाग ने साफ किया है कि इस श्रेणी के मतदान केंद्रों में सुरक्षा के इंतजाम दूसरों से अधिक होंगे। यहां पर पुलिस का अधिक पहरा रहेगा और कर्मचारियों की तैनाती भी ज्यादा होगी। संवेदनशील केंद्रों की कुल संख्या 950 व अतिसंवेदनशील की संख्या 367 की है। प्रदेश में कुल मतदान केंद्रों की संख्या इस बार 7723 की है।

जिलावार मतदान केंद्र

जिला      संवेदनशीलअति संवेदनशील

चंबा       88         19

कांगड़ा    287        162

लाहुल     12         —

कुल्लू      63         04

मंडी       82         24

हमीरपुर   60         06

ऊना       112        54

बिलासपुर 15         07

सोलन     79         28

सिरमौर    105       47

शिमला    41         14

किन्नौर    06         02


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App