ऊना में सितम ढहाने लगा सूरज; पारा 35 डिग्री पार, दोपहर को सूने होने लगे बाजार

By: Mar 30th, 2019 3:27 pm

ऊना में सूरज सितम ढहाने लगा है। दो दिन में ही जिला का तापमान छह डिग्री उछल गया है। हाल यह है कि चार दिन पहले तक स्वेटरों में लिपटे लोग अब पसीने से तर-ब-तर होने लगे हैं। गर्मी का पता यहीं से ही लगाया जा सकता है कि सुबह 11 बजते-बजते बाजार वीरान होने लगे हंै। यही हाल अब गांवों का है। सुबह सवेरे ही लोग काम निपटा कर घरों में दुबकने लगे हैं। दुकानों में भी हीटर और बलोअर की जगह अब पंखे , कूलर और एसी सज गए हैं। इतना ही नहीं चार दिन में ही मूंगफली, चाट पापड़ी की रेहडिय़ों की जगह अब नींबू पानी और गन्ने के रस की दुकानें सज गई हैं। अभी 30 मार्च को ही लोगों को आंखें दिखा रहा सूरज आगे क्या सितम ढहाएगा, लोगों को बस अब यही चिंता सता रही है। शनिवार को जिला का तापमान 35 डिग्री के पार रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अब आगे आने वाले एक दो दिनों में पारा तेजी से उछलेगा। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App