किसानों की सरसों की अनदेखी कर रही सरकार

By: Mar 18th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मंडियों में व्यापारी व किसानों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि किसान अपनी सरसों को बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार ने सरसों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 4200 रुपए प्रति क्विंटल का रेट रखा हुआ है। मगर सरकार द्वारा अब तक किसान की सरसों का एक भी दाना हरियाणा में नहीं खरीदा गया है। किसान मजबूरी में अपनी सरसो को 3200 रुपए बेचने के लिए जगह-जगह धक्के खा रहा है। इसी प्रकार पिछले साल भी सरसों के सीजन में भी सरकार द्वारा सरसों की पैदावार का सिर्फ 10 प्रतिशत ही सरसों खरीद की थी। जिससे किसानों को बड़ा भारी नुकसान हुआ था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App