कॉल डिटेल खोलगी कई राज

By: Mar 14th, 2019 12:15 am

जिम्सफिरोशी के धंधे में गिरफ्तार सरगना तीन दिन के रिमांड पर

सोलन  – पुलिस की गिरफ्त में आई जिस्मफिरोशी की मुख्य सरगना के मोबाइल से कई राज खुल सकते हैं। खासतौर पर यह पता लग जाएगा कि वह किस-किस के संपर्क में थी और किन-किन राज्यों की लड़कियों से धंधा करवाती थी। जिस्मफिरोशी की मुख्य सरगना को सोलन पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने महिला का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है। कुल मिलाकर समझा जा रहा है कि मोबाइल की जांच के बाद कई परतें खुल सकेंगी। पुलिस ने सोलन शहर से सटे शामती से मंगलवार देर रात को दो युवतियों संग एक मुख्य सरगना को जिस्मफिरोशी के आरोप में पकड़ा है। लंबे समय से पुलिस को शामती क्षेत्र में जिस्मफिरोशी के गोरखधंधे की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने पूरी तैयारी से ग्राहक बनकर इन्हें जाल में फंसाया। जैसे ही पुलिस ग्राहक बनकर उनके घर पहुंची, ठीक उसी दौरान पुलिस की महिला टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस वक्त उसके घर में दो लड़कियां भी पाई गई। इनमें से एक चंडीगढ़ एवं दूसरी लड़की ऊना की बताई जा रही है। मामले की पुष्टि एएसपी एवं मीडिया प्रभारी डा. शिव कुमार शर्मा ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App