खट्टर कल देंगे पंचकूला को सौगात

By: Mar 2nd, 2019 12:01 am

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीन मार्च को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर पंचकूला के नागरिकों को सौगात देंगें। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ मुख्यालय से रिमोट दबाकर ये परियोजनाएं समर्पित करेंगें, जिसका लाइव प्रसारण सेक्टर-वन स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दिखाया जाएगा। उपायुक्त डा. बलकार सिंह ने विश्राम गृह का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा, अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतन लाल कटारिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App