छेड़छाड़ करने वाला छत से गिरा, ऐडमिट

By: Mar 31st, 2019 12:01 am

गुरुग्राम। पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ कर भागने के दौरान एक युवक छत से गिर गया। इससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। इस दौरान मौके पर ही आरोपित को पकड़ लिया गया। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोपित के हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उसे अरेस्ट करेगी। बता दें कि खोह गांव में पति के साथ किराए पर रहने वाली महिला ने मामले की शिकायत दी है। महिला के अनुसार गांव में ही किराए पर रहने वाला भिवानी निवासी प्रदीप उसके घर में घुस आया। इस दौरान वह अकेली थी। महिला ने शोर मचाया तो तभी बाहर से उसके पति आ गए। आरोपित टॉयलेट की छत से कूदकर भागने लगा। इस दौरान वह छत से गिर गया, तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। उसे पास के निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। आईएमटी मानेसर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सतबीर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित के डिस्चार्ज होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App