जफ्फी डाल पार्टी के लिए करेंगे काम

By: Mar 29th, 2019 12:10 am

 मंडी—पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम जफ्फी डालकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे और प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। यह बात उन्होंने मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। उन्होंने पंडित सुखराम और आश्रय शर्मा के दोबारा कांग्रेस में आने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। राजनीति में न तो कोई स्थायी दुश्मन होता है और न ही दोस्त होता है। इसलिए अब वीरभद्र सिंह और सुखराम दोनों मिल कर पार्टी के लिए काम करेंगे। पार्टी में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। गुरुवार को कौल सिंह ठाकुर ने द्रंग कांग्रेस कमेटी की कार्यशाला और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस धर्म निरपेक्ष और भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है। कांग्रेस सभी जाति धर्मों को मानती है और इन वर्गों के नेताओं को पूरा मान सम्मान देती है, जबकि भाजपा हिंदू राजनीति के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है। भाजपा की अब ऐसी राजनीति नहीं चलेगी और देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App