डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कांगो में हमले के बाद इबोला उपचार केन्द्र का किया दौरा

By: Mar 11th, 2019 10:34 am

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कांगो में हमले के बाद इबोला उपचार केन्द्र का किया दौरा

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में रविवार को एक इबोला उपचार केन्द्र का दौरा किया। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयिसस ने बुटेमबो शहर में इबोला उपचार केन्द्र का दौरा किया। इससे पहले शनिवार को इस उपचार केन्द्र पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था।श्री घेब्रेयिसस ने कहा, “ इस हमले में स्वास्थ्यकर्मियों के घायल होने और मारे गए पुलिस अधिकारी को लेकर मैं दुखी हूं। क्योंकि हम पिछले हमलों में मरने वालों का शोक अभी भी मना रहे हैं, हम लगातार स्वास्थ्य के अधिकार की रक्षा कर रहे हैं।” उन्होंने उपचार केन्द्र में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक का यह दौरा डीआरसी में तीन दिवसीय मिशन का हिस्सा है। इसके तहत डब्ल्यूएचओ और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने कांगो के राष्ट्रपति, सरकारी अधिकारियों और सहयोगी संगठनों के अधिकारियों से भी मुलाकात की।

डब्ल्यूएचओ ने कांगो में इबोला उपचार केन्द्रों की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र और स्थानीय पुलिस से मदद मांगी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App