तेज रफ्तार ने राहगीर की ली जान

By: Mar 27th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़। सेक्टर-46 लाइट प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार एक्टिवा की चपेट में आने से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-50 के रहने वाले बलबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने एक्टिवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी चालक की पहचान राम्या राम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बलबीर सिंह अपना काम खत्म कर घर जा रहा था, तभी पीछे से एक्टिवा सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कारवाया, जहां उसकी गंभीर हातल को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App