देवताओं के होली खेलते ही उड़ा गुलाल

By: Mar 22nd, 2019 12:08 am

बंजार के मंगलौर, गोशाला व बलागाड़ में फाग उत्सव की धूम, पारंपरिक पोशाकों में नजर आए लोग

बंजार —उपमंडल बंजार के मंगलौर व चनौन  पंचायत  के ऐतिहासिक व देव स्थली मंगलौर व गोशाला गांव व उपमंडल के अन्य गांवों में बुधवार को होली के अवसर पर फाग पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। फाग पर्व को लेकर उपमंडल के लोग व देवी-देवताओं के हारियान काफी उत्साहित थे। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी फाग पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वुंगडू महादेव व मार्कंडेय ऋषि के हारियानों ने पुरातन वाद्ययंत्रों तथा कई स्वर लहरियों की तान पर वुंगडू महादेव के रथ को चनौन पंचायत के गोशाला गांव में पहुंचाया तथा मंगलौर पंचायत के मंगलौर कस्बे में मार्कंडेय ऋषि के सैकड़ों हारियानों व लाव लश्कर के साथ फाग पर्व का आगाज हुआ। गौरतलब है कि उपमंडल के लोग देवी-देवताओं की आज्ञा के बाद ही एक दूसरे को होली का रंग लगाते हैं। जब तक देवता आपस में रंग नहीं फेंकते हंै, तब तक लोग एक दूसरे को रंग नहीं डालते हैं।  बुधवार को दोनों अलग-अलग स्थानों पर फाग पर्व पर देवभूमि कुल्लू की पुरातन कुल्लवी नाटी का पुरातन परंपरागत परिधान चोला, गांधी पजामा, कलगी आदि पोशाकों को पहन कर आयोजन हुआ। इस अवसर पर देवी देवता भी नाटी में झूमे। होली पर्व के उपलक्ष्य में मंगलौर व गोशाला में फाग उत्सव मेले का आयोजन हुआ। देवताओं के साथ-साथ एक दूसरे को गुलाल फेंककर खुशियांं मनाइर्ं। उपमंडल के अन्य गांवों में भी फाग व होली पर्व की धूम रही। फाग पर्व को लेकर उपमंडल के अनेक गांवों में मेहमाननबाजी का काफी दौर रहा। वहीं होली पर्व के दौरान बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने गौशाला में देवता वंुगडू व मार्कंडेय देवता मंगलौर से आशीर्वाद प्राप्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App