पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की बैठक

By: Mar 24th, 2019 12:01 am

पंचकूला -आज की नारी समाज के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है, लेकिन कहीं न कहीं आज के युग में उन्हें शोषण का शिकार होना पड़ता है। हमारे संविधान में जिस प्रकार से महिलाओं के लिए कानून बने हैं, नारी को उसका संपूर्ण ज्ञान नहीं है। यह बात हिंदी एवं पंजाबी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री एवं निर्देशिका प्रीति सप्रू  ने होटल मोहन विलास में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की विशेष बैठक में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा आज की नारी पुरुषों के साथ साथ कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य करते हुए अपनी पारिवारिक जिम्मेवारियों को भी बखूबी निभा रही है। इस अवसर पर हिंदी, पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री एवं निर्देशिका प्रीति सपू्र ने अपनी आने वाली नई फिल्म में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (युवा) हरियाणा की उपप्रधान राधिका ग्रोवर को बतौर अभिनेत्री चुना, फिल्म की शूटिंग मई माह में शुरू की जाएगी। इस अवसर पर अंबाला की उभरती गायिका एवं राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (युवा) हरियाणा की उपप्रधान एवं होटल मोहन विलाज की मैनेजिंग डायरेक्टर राधिका ग्रोवर ने कहा कि जिस प्रकार से आज के युग में लोगों की नारी के प्रति मानसिकता से नारी का शोषण हो रहा है, हम सभी महिलाओं को एकजुट होकर लोगों की नारी के प्रति मानसिकता को बदलने की कोशिश करनी चाहिए, जिस प्रकार से अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन द्वारा लोगों को उनके अधिकारों के लिए  जागरूक करने के लिए सेमिनार लगाए जा रहे हैं, यह एक गौरवशील कार्य है। इस सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन उत्तर भारत के डायरेक्टर अमन मित्तल, मशहूर अभिनेत्री मनी बोपाराई, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन हरियाणा की महासचिव राधिका चीमा, हरियाणा मानव अधिकार आयोग की सदस्य नम्रता गोड, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (युवा) हरियाणा की प्रधान प्रीती धारा, ब्रिगेडियर संजीव जोरयाल भी मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App