पंचकूला में परमजीत सिंह सैणी को विदाई पार्टी

By: Mar 2nd, 2019 12:01 am

पंचकूला। हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के पंचकूला के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी परमजीत सिंह सैणी 28 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूरी करने उपरांत सेवानिवृत्त हो गए हैं। परमजीत सैणी ने वर्ष 1991 में क्षेत्रीय प्रचारक सहायक के रूप में हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में अपनी सेवाएं यमुनानगर कार्यालय से आरंभ की थी। वे अपनी सेवाओं के दौरान कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, अंबाला व पंचकूला में कार्यरत रहे। उनके सम्मान में पंचकूला कार्यालय में  एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सहायक जिला सूचना एसं जनसंपर्क अधिकारी सतेंद्र राणा, राजेश कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारियों ने परमजीत सैणी को विदाई दी और उनके सेवानिवृत्त होने पर स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु की कामना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App