पल-पल रंग बदल रहा मौसम

By: Mar 5th, 2019 12:10 am

मनाली में रोहतांग सहित पहाड़ों में भारी हिमपात जारी, जनजीवन प्रभावित

मनाली—पर्यटन नगरी मनाली में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। सुबह के समय घाटी में धूप खिली रही, लेकिन दोपहर होते ही एक बार फि र घाटी में बारिश शुरू हो गई। पहाड़ोंं भी दोपहर तक बादल छाए रहे। दोपहर बाद पहाड़ों में भारी बर्फ बारी का दौर शुरू हो गया। पल -पल रंग बदल रहे मौसम ने सभी की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। जनवरी से जारी भारी बर्फबारी के दौर मार्च में भी जारी है। सर्दियां लंबी होने से सभी की दिक्कतंे बढ़ी  है। सोमवार सुबह जैसे ही धूप खिली तो रोहतांग सहित मनाली की समस्त पहाडि़यां धूप में निखर उठी। सुबह के समय लोगों ने भी ठंड से राहत की सांस ली। लेकिन यह क्रम लंबा नहीं चला और दोपहर होते ही मौसम ने करवट बदल ली। मनाली सहित आसपास के  क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन थम सा गया है। सोलंगनाला, कोठी व पलचान में भी बर्फ बारी शुरू हो गई है। रोहतांग दर्रा सहित प्रदेश की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक रुक कर हिमपात का क्रम फिर से जारी है। पहाड़ों पर  हिमपात हो रहा है जिससे प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। लाहुल स्पिति की समस्त वादियों में भी दोपहर बाद भारी बर्फबारी हो रही है। लगातार खराब चल रहे मौसम ने सभी की दिक्कतों को बढ़ाया है। मनाली सहित लाहुल घाटी में जिंदगी ठहर सी गई है। रोहतांग सहित मनाली के सभी पर्यटन स्थलों राहनीनाला, मढी, ब्यासनाला, चुंबक मोड़ ,गुलाबा,धुंधी और अंजनी महादेव में बर्फ बारी शुरू हो गई है। सर्दियों में इस बार मनाली आए 80 प्रतिशत पर्यटकों को आसमान से बर्फ के फाहे देखने का मौका मिला है। रोहतांग के उस पार लाहुल में बारालाचा दर्रे सहित जिंगजिंगबार दारचा की पहाडि़यों मयाड़ घाटी, घेपन पीक, लेडी  आफ  केलंग, कुंजुम जोत, ,दारचा की पहाडि़यों, शिला पीक, बढ़ा व छोटा शिंगरी ग्लेशियर व नील कंठ जोत सहित समस्त ऊंची चोटियों में भी बर्फ गिर रही है।

कुल्लू मनाली राष्टीय राजमार्ग पर जोखिम बरकरार

कुल्लू मनाली नेशनल हाई-वे में लगातार भू-स्खलन का दौर जारी है जिससे जगह-जगह मार्ग बंद हो रहा है। डोभी पुल के पास भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। कुल्लू से मनाली तक दर्जन से अधिक स्थानों में भू-स्खलन हुआ है । सोमवार को दोपहर बाद भारी बारिश होने से इस मार्ग पर एक बार फिर जोखिम बढ़ गया है।

सोलंगनाला में बर्फ  के फाहे गिरते देख चहके सैलानी

सर्दियों में सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले पर्यटन स्थल सोलंगनाला में पर्यटकों की मस्ती जारी है। सोमवार सुबह ही पर्यटकों का काफिला सोलंगनाला जा पहुंचा। सैलानी बर्फ  से लदे मैदान में बर्फीली खेलो का आनंद लिया। सैलानी आसमान से गिरते बर्फ  के फाहे देख खासे उत्साहित हुए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App