पालमपुर को नचा गए सरताज

By: Mar 22nd, 2019 12:08 am

तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी-पहाड़ी गायकों ने बांधा समां

पालमपुर -राज्य स्तरीय होली महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सतिंद्र सरताज ने लोगों को खूब नचाया । जैसे ही पंजाबी गायक सरताज ने मंच पर आगमन किया तभी लोगों ने तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया। सरताज ने अपने कार्यक्रम का आगाज  बेकरारियां हुनदियां कीमती जी से शुरू किया ।  साथ ही सज्जन राजी हो जावे गाने पर दर्शकों ने जमकर सीटियां व तालियां बजाईं। इसके साथ ही इश्क़ दे अंबर उडारियां मैनु प्यार दियां चढि़यां खुमारियां, आरसी आरसी आरसी नी बोलदा माये प्यार नाल, व सीने नाल लगाई दा हजारे वाला मुंडा  तथा  साई इत्यादि गानों की झड़ी लगा दी। सरताज द्वारा कार्यक्रम में पंजाबी टप्पे भी सुनाए गए,  जिनका लोगों ने भरपूर मनोरंजन किया। इससे पूर्व पहाड़ी लोक गायक करनैल राणा ने  कजो नैन मिलाए,  फाल्गुन महीने होलियां आइयां, तेरे मथे बिंदलु व  बिंदु नीलू दो सखियां  गानों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।  हिमाचल के अन्य कलाकारों में  नरेंद्र ठाकुर, सोनम चौधरी व नरेश भारद्वाज ने भी अपनी मधुर आवाजों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।    सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन मुख्यातिथि एसपी  कांगड़ा संतोष पटियाल ने किया ।  होली महोत्सव के चेयरमैन एससीएम पंकज शर्मा ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। गुरुवार को पालमपुर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जो होली मेले का समापन करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App