पिंजौर में कांग्रेस युवा महासचिव का इस्तीफा

By: Mar 13th, 2019 12:01 am

पिंजौर। शहर के कांग्रेस कार्यालय में युवा महासचिव कांग्रेस नेब सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वे कांग्रेसी पार्टी में 2007 से अन्य पदों पर काम कर रहे हैं और अब कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष  की गलत नीतियों से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। उनका कहना है कि जिला अध्यक्ष हर बार मीटिंग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और वह कहते हैं कि जिस पद पर आपको बैठा रखा है, उस पद के लिए हमें 15 लाख रुपए मिलते हैं या तो 15 लाख रुपए दो नहीं तो जिस तरह मैं कहता हूं उस तरह आप काम कीजिए। नेब चौधरी का कहना है कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और मरते दम तक कांग्रेस में ही रहेंगे, लेकिन जिला अध्यक्ष की गलत नीतियों के कारण उन्हें आज अपने पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि हलका कालका में कांग्रेस पार्टी जिस भी स्थानीय उम्मीदवार को भेजती है, वह उनके साथ तन-मन के साथ लगे रहेंगे। इस मौके पर महेश शर्मा, गोल्डी वाल्मीकि, जिला कांग्रेस किसान अध्यक्ष रणदीप सिंह, राजू सितार चंद बाल्मीकि, जय सिंह राणा, अरुण, गौरव कंबोज व रमेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App